DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, July 17, 2024

स्थगित नहीं, निरस्त हो डिजिटल अटेंडेंस, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक संयुक्त संघर्ष मोर्चा शासन के निर्णय से संतुष्ट नही, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान

स्थगित नहीं, निरस्त हो डिजिटल अटेंडेंस, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक संयुक्त संघर्ष मोर्चा शासन के निर्णय से संतुष्ट नही


मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान

29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय का होगा घेराव 

डिजिटल अटेंडेंस को स्थगित करना हमारी समस्याओं का स्थायी हल नहीं है, यह क्षणिक जीत 

संयुक्त मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति, शिक्षामित्रों को समान कार्य का मिले समान वेतन


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस भले ही अगले आदेश तक स्थगित हो गई हो, लेकिन शिक्षक संगठन इससे संतुष्ट नहीं है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने डिजिटल अटेंडेंस का आदेश निरस्त करने, शिक्षामित्रों को समान कार्य का समान वेतन देने जैसी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। 


मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ हुई बैठक के निर्णय की जानकारी होने पर लखनऊ में संयुक्त संघर्ष मोर्चा की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें मोर्चे के सभी घटक संगठन शामिल हुए। मोर्चा संयोजक उप्र. जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा कि डिजिटल अटेंडेंस को स्थगित करना हमारी समस्याओं का स्थायी हल नहीं है,  यह क्षणिक जीत है।


प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान होने तक मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम यथावत रहेंगे। शिक्षामित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील यादव ने भी शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। 


इस क्रम में 25 जुलाई को जिलों में प्रदर्शन, 29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव और 5 सितंबर को लखनऊ में डेरा डाला जाएगा। उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने भी आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। बैठक में अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी, सुशील पांडेय, रमेश मिश्रा, संतोष तिवारी, विक्रम सिंह, मो. अशरफ आदि शामिल हुए।


29 को निदेशालय घेरेगा मोर्चा

सरकार ने आनलाइन उपस्थिति का आदेश भले ही स्थगित कर दिया है लेकिन शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक संयुक्त संघर्ष मोर्चा अपने आंदोलन पर अडिग है। मंगलवार को मोर्चा की बैठक में इस फैसले को निरस्त करने की मांग उठाई गई। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संरक्षक व उम्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि 29 जुलाई को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव कर विरोध जताएगा। बैठक में संयुक्त मोर्चा के संयोजक संतोष तिवारी, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी, अटेवा के विजय बंधु ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।

No comments:
Write comments