DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, August 12, 2024

पांच वर्षों में उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्र हुए दोगुने

पांच वर्षों में उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्र हुए दोगुने




नई दिल्ली। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले पांच वर्षों में यह संख्या दोगुनी हो गई है। विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में 108 देशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की संख्या 13,35,878 पहुंच गई थी। जबकि कोरोना काल से पहले 2019 में विदेशों में पढ़ रहे छात्रों की संख्या 6,75,541 दर्ज की गई थी।


विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है क्योंकि कई देशों से आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। दूसरे, 2024 के आंकड़े अभी पहले छह महीनों के ही हैं। यूरोप, अमेरिका में अक्तूबर-नवंबर में भी दाखिले होते हैं इसलिए वर्ष के आखिर तक यह संख्या बढ़ने का अनुमान है।

आंकड़े देखें तो 10.71 लाख छात्र चार देशों कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं। जबकि जर्मनी, यूएई, रुस, चेक गणराज्य तथा जार्जिया में 1.25 लाख पढ़ रहे हैं।


कनाडा पहली पसंद
विदेशी डिग्री हासिल करने के लिए कनाडा छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। वहां इस समय 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

अमेरिका दूसरी पसंद
अमेरिका छात्रों के लिए दूसरा पसंदीदा देश है। 3,37,630 छात्र पढ़ रहे हैं। वर्ष 2019 में यह संख्या 1,93, 124 थी।

ब्रिटेन में बढ़ी संख्या
ब्रिटेन में 1.85 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। तब 2019 में 58,780 छात्र ब्रिटेन में पढ़ रहे थे।

No comments:
Write comments