DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, September 6, 2024

देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिए गए, राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षकों को किया सम्मानित

देशभर के 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार दिए गए, राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षकों को किया सम्मानित



नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देश भर से चुने गए शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 प्रदान किए।

शिक्षकों को कक्षा में उनके इनोवेटिव तरीके से पढ़ाने, बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तक लेखन सहित कई अन्य मानकों के आधार पर पुरस्कार दिए गए। एक दिव्यांग शिक्षक को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति मंच से नीचे आईं। उत्तर प्रदेश से रविकांत द्विवेदी और श्याम प्रकाश मौर्य, दिल्ली की चारू शर्मा, उत्तराखंड की कुसुम लता गरिया, कर्नाटक के नरसिम्हा मूर्ति एचके, पश्चिम बंगाल के आशीष कुमार रॉय समेत 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।


ये 50 शिक्षक हुए सम्मानितः अविनाशा शर्मा (हरियाणा), सुनील कुमार (हिमाचल प्रदेश), पंकज कुमार गोयल (पंजाब), राजिंदर सिंह (पंजाब), बलजिंदर सिंह बराड़ (राजस्थान), हुकम चंद चौधरी (राजस्थान), कुसुम लता गरिया (उत्तराखंड), चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री (गोवा), चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर (गुजरात), विनय शशिकांत पटेल (गुजरात), माधव प्रसाद पटेल (मध्य प्रदेश), सुनीता गोधा (मध्य प्रदेश), के. शारदा (छत्तीसगढ़), नरसिम्हा मूर्ति एच.के. (कर्नाटक), द्विति चंद्र साहू (ओडिशा), संतोष कुमार कर (ओडिशा), आशीष कुमार रॉय (पश्चिम बंगाल), प्रशांत कुमार मारिक (पश्चिम बंगाल), उरफाना अमीन (जम्मू और कश्मीर), रविकांत द्विवेदी (उत्तर प्रदेश), श्याम प्रकाश मौर्य (उत्तर प्रदेश), डॉ. मिनाक्षी कुमारी (बिहार), सिकेन्द्र कुमार सुमन (बिहार), के. सुमा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), सुनीता गुप्ता (मध्य प्रदेश), चारू शर्मा (दिल्ली), अशोक सेनगुप्ता (कर्नाटक), एचएन गिरीश (कर्नाटक), नारायणस्वामी आर (कर्नाटक), ज्योति (अरुणाचल प्रदेश), लेफिजो अपोन (नागालैंड), नंदिता चोंगथम (मणिपुर), यांकिला लामा (सिक्किम), जोसेफ वनलालहरूइया सेल (मिजोरम), एवरलास्टिंग पिंगरोप (मेघालय), डॉ. नानी गोपाल देबनाथ (त्रिपुरा), दीपेन खानिकर (असम), डॉ. आशा रानी (झारखंड), जिनु जॉर्ज (केरल), के. शिवप्रसाद (केरल), मिडी श्रीनिवास राव (आंध्र प्रदेश), सुरेश कुनाती (आंध्र प्रदेश), प्रभाकर रेड्डी पेसरा (तेलंगाना), थदुरी संपत कुमार (तेलंगाना), पल्लवी शर्मा (दिल्ली), चारु मैनी (हरियाणा)।

No comments:
Write comments